बलरामपुर। नेपाल सीमा से सटे बालापुर चौराहा पर अज्ञात वाहन चालक ने बिजली के पोल में टक्कर मार दी। ट्रांसफार्मर सहित बिजली का तीन पोल नीचे गिर गया। चौराहा की बिजली गुल हो गई। भीषण गर्मी में बिजली उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ गई। इसे तत्काल ठीक कराने की मांग की गई है।
बिजली उपभोक्ता सत्यनारायन, राम निवास, सुनील, रसीद, राजू, शेरअली व नसीम ने बताया कि नौ जून की रात करीब 10 बजे ट्रक चालक ने बालापुर चौराहा पर लगे बिजली पोल से टकरा गया। जिससे ट्रांसफार्मर सहित तीन पोल जमीन पर गिर गए और बालापुर चौराहा की बिजली गुल हो गई। तीन दिन से यहां के लोगों को बिजली नहीं मिल रही है। क्षेत्रीय जेई का फोन भी नहीं मिल रहा है। एक्सईएन विश्वास कुमार ने बताया कि जेई ललित कुमार को नया ट्रांसफार्मर व बिजली के पाेल लगवाने के निर्देश दिए गए हैं। शीघ्र ही बिजली आपूर्ति बहाल करा दी जाएगी।