फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराई, दो युवकों की मौत; चार लोग गंभीर रूप से घायल

Sun, 05 Apr 2026 02:27 PM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर

सार

बलरामपुर में तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। जबकि, चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। आगे पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
आदिल व अफरोज की फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के बलरामपुर में शनिवार आधी रात करीब 1.30 बजे तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। शोर सुनकर आसपास के लोग भागकर पहुंचे। हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन


हादसा तुलसीपुर थाना क्षेत्र के चयपुरवा गांव स्थित पेट्रोल पंप के समीप हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार तेज गति से तुलसीपुर की ओर जा रही थी। पुलिया के समीप चालक अचानक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा। कार डिवाइडर से जा भिड़ी। कार सवार युवक अंदर फंसे हुए थे। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। साथ ही घायलों को बाहर निकालने का प्रयास शुरू किया।

हादसे में कार चालक आदिल पुत्र शफीक (21) निवासी पुरानी बाजार पचपेड़वा तथा अफरोज पुत्र भोला (20) निवासी जगदीशपुर पचपेड़वा की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि, कार में सवार चार अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों के सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आई हैं। 
विज्ञापन


सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से कार में फंसे घायलों को बाहर निकलवाया। एंबुलेंस की मदद से उन्हें जिला अस्पताल भेजा। घटना की सूचना मिलते ही मृतकों के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें