फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: राम जन्म की लीला देखकर भावविभोर हुए दर्शक, जयकारों की गूंज

Tue, 13 Oct 2026 11:46 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
फोटो-32-बलरामपुर के सादुल्लाहनगर में रामलीला का मंचन करते कलाकार ।-स्रोत : आयोजक
विज्ञापन
सादुल्लाहनगर। रामलीला महोत्सव के तीसरे दिन भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव की लीला का मंचन किया गया। इसे देखकर श्रद्धालु भावविभोर हो उठे। रामलीला परिसर जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा।
विज्ञापन

मंच पर कलाकारों ने भगवान श्रीराम के अवतार से जुड़ी पौराणिक कथा का जीवंत मंचन किया। कलाकारों ने दिखाया कि जब धरती पर राक्षसों का अत्याचार बढ़ गया और रावण के आतंक से ऋषि-मुनि व देवता त्रस्त हो गए, तब धर्म की स्थापना और अधर्म के नाश के लिए भगवान विष्णु ने अयोध्या के राजा दशरथ और माता कौशल्या के घर श्रीराम के रूप में अवतार लिया। कलाकारों ने प्रभावशाली अभिनय से इस प्रसंग को जीवंत कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
इस अवसर पर रमेश चंद्र तिवारी, दीपचंद जायसवाल, रमेश प्रधान, विष्णु गुप्ता, रामलोटन गुप्ता, रामबहोर वर्मा, राधेश्याम गुप्ता, शिवकुमार गुप्ता (कल्लू), अंटू गुप्ता, दिनेश गुप्ता, सुरेश गुप्ता, नीलेश गुप्ता, जवाहरलाल मोदनवाल, रंजन गुप्ता, सोनू गुप्ता, संतोष गुप्ता, अरविंद सोनी, अमन गुप्ता, आकाश गुप्ता, राजेश विश्वकर्मा और पीपी मोदनवाल समेत समिति के पदाधिकारी व क्षेत्रवासी मौजूद रहे।
विज्ञापन

अचलपुर चौधरी में 200 साल पुरानी रामलीला का शुभारंभ
सादुल्लाहनगर। ग्राम पंचायत अचलपुर चौधरी में करीब 200 वर्षों से चली आ रही रामलीला का शुभारंभ शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन विधि-विधान से हुआ। पुरोहित ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ श्रीरामचरितमानस का पूजन कराया। इसके बाद भगवान भोलेनाथ की आरती के साथ रामलीला मंचन की शुरुआत हुई। मुख्य अतिथि भाजपा के पूर्व मंडल महामंत्री अतुल कुमार उपाध्याय ने फीता काटकर रामलीला का शुभारंभ किया।
पहले दिन नारद मोह और रावण जन्म की लीला का मंचन किया गया। इस अवसर पर राम सागर शर्मा, संजय कुमार शर्मा, दिलीप बारी, गौरी शंकर, रमाकांत पांडेय, राम मोहन, संतोष कुमार, चंद्रभान मिश्र, विनय श्रीवास्तव, राकेश कुमार श्रीवास्तव, सुशील कुमार श्रीवास्तव, मौनी शरण चौधरी, कन्हैया लाल यादव, पंकज शर्मा, विशाल तिवारी, राहुल और विनय पांडेय सहित रामलीला कमेटी के कार्यकर्ता व दर्शक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें