फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: 460 ग्राम प्रहरियों को मिला सम्मान, वेतन वृद्धि से खिले चेहरे

Tue, 13 Oct 2026 11:44 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। ग्रामीण क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने में अहम भूमिका निभाने वाले 460 ग्राम प्रहरियों को मंगलवार को सम्मानित किया गया। रिजर्व पुलिस लाइंस में आयोजित कार्यक्रम में सदर विधायक पल्टूराम और तुलसीपुर विधायक कैलाश नाथ शुक्ला ने ग्राम प्रहरियों का उत्साह बढ़ाया। डीएम डॉ. विपिन कुमार जैन और पुलिस अधीक्षक मार्तंड प्रकाश सिंह ने सभी ग्राम प्रहरियों को अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया। वेतन वृद्धि और अन्य सुविधाएं मिलने की पहल से ग्राम प्रहरियों में उत्साह है।
विज्ञापन


एसपी ने कहा कि ग्राम प्रहरी पुलिस व्यवस्था की पहली कड़ी हैं। गांवों में उनकी सक्रियता और स्थानीय लोगों से बेहतर तालमेल अपराधों की रोकथाम में मददगार होता है। वे पुलिस और आमजन के बीच संपर्क सूत्र के रूप में काम करते हैं। समय पर महत्वपूर्ण सूचनाएं मिलने से पुलिस को अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहायता मिलती है।

ग्राम प्रहरी राम बचन ने कहा कि उन्हें इन सुविधाओं का लंबे समय से इंतजार था। अब सुविधाएं मिलने की पहल से अच्छा लग रहा है। इसी तरह जरवा क्षेत्र के रामकुमार ने मुख्यमंत्री की सराहना की। एसपी ने बताया कि ग्राम प्रहरियों के कल्याण और उनकी सुविधाओं पर भी जोर दिया जा रहा है। शासन की ओर से उन्हें पांच लाख रुपये तक कैशलेस चिकित्सा सुविधा, वेतन वृद्धि और अन्य अनुमन्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की पहल की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें