फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महंगाई व भ्रष्टाचार के खिलाफ साइकिल लेकर सड़क पर उतरे सपाई

विज्ञापन
फोटो-3-बलरामपुर के तुलसीपुर में साइकिल रैली निकालतेपूर्व वन निगम चेयरमैन सलिल सिंह टीटू व अन्य।(स - फोटो : BALRAMPUR
विज्ञापन
बलरामपुर/तुलसीपुर/उतरौला। पेट्रोलियम पदार्थों की बेतहाशा मूल्यवृद्घि तथा भ्रष्टाचार व बदहाल कानून व्यवस्था को लेकर सपाई साइकिल लेकर सड़क पर उतर गए। गुरुवार को सपाईयों ने स्व. सपा नेता जनेश्वर मिश्र की जयंती पर साइकिल रैली निकालकर भाजपा की केन्द्र व प्रदेश सरकार पर जमकर प्रहार किया।
विज्ञापन

तुलसीपुर स्थित पेट्रोल पंप से पूर्व वन निगम चेयरमैन सलिल सिंह टीटू तथा सपा के पूर्व प्रदेश सचिव जय गोपाल सोनी के नेतृत्व में साइकिल रैली निकाली गई। रैली को संबोधित करते हुए सलिल सिंह टीटू ने कहा कि देश व प्रदेश की जनता डीजल, पेट्रोल के साथ-साथ हर तरह की महंगाई से त्रस्त है। चारो तरफ भ्रष्टाचार को बोलबाला है। सरकार खुद अपनी पीठ थपथपाने में मस्त है। भय, भूख व भ्रष्टाचार समाप्त करने का दावा करने वाले अब खुद भय, भूख व भ्रष्टाचार को बढ़ावा दे रहे हैं। इन लोगों ने पुरवा, हनुमानगढ़ी चौराहा, लाल चौराहा व हरैया चौराहा पर लोगों से केन्द्र व प्रदेश सरकार की खामियां बताई तथा वर्ष 2022 में प्रदेश में सपा सरकार बनाने का संकल्प लिया।
इस मौके पर नीमा अध्यक्ष डॉ. शरीफ खान, डा. अशोक गोयल, आनंद कुमार सिंह मोनू, वीरू कौशिक व प्रशांत सिंह समेत तमाम सपाई मौजूद रहे। उतरौला में एमएलसी शशांक यादव, पूर्व मंत्री डॉ. एसपी यादव, पूर्व विधायक अनवर महमूद के नेतृत्व में सपाइयों ने 10 किलोमीटर लंबी साइकिल रैली निकाल कर लोगों को सपा की नीतियों से अवगत कराया। पूर्व विधायक जगराम पासवान तथा मशहूद खां ने अपने क्षेत्र में साइकिल रैली निकाल कर महंगाई व भ्रष्टाचार के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन

सपाइयों का आरोप है कि पुलिस ने साइकिल रैली को शासन के इशारे पर रोक दिया। निवर्तमान जिलाध्यक्ष राम निवास मौर्य, पूर्व ब्लाक प्रमुख शफीक अहमद, ओंकार नाथ पटेल, राकेश यादव, बहलोल नियाजी समेत तमाम सपाई मौजूद रहे। बलरामुपर नगर में पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष इशरत जमाल ने अपने आवास से साइकिल रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
रैली में पूर्व जिला महासचिव इकबाल जावेद, समर जावेद, गुरुदास सरोज, संजय मोदी, नफीस मेकरानी, विकास दूबे व प्रशांत समेत तमाम सपाइयों ने केन्द्र व प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ नारेबाजी की। सपाईयों ने जनेश्वर मिश्र की जयंती पर इस रैली के माध्यम से ब्राहमणों को भी पार्टी का संदेश दिया और दिखाया कि सपा में ही ब्राह्मणों का हित सुरक्षित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें