फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: सोलर पानी टंकी खराब, थारू गांवों में गहराया जल संकट

Mon, 20 Apr 2026 11:34 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
फोटो-3-बलरामपुर के नेवलबढ़ में बनी पानी की टंकी ।-संवाद
विज्ञापन
जरवा। गैसड़ी विकासखंड के थारू जनजाति के वनटांगिया ग्राम नेवलगढ़, लोहटी, बाकड़पुरवा और जुगुनभरिया में करोड़ों रुपये की लागत से बनी सोलर आधारित पानी टंकी पिछले चार वर्षों से खराब पड़ी है। निर्माण के बाद से ही निष्क्रिय पड़ी इस टंकी के कारण ग्रामीणों को भीषण जल संकट का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि यह क्षेत्र हार्ड एरिया होने के कारण गर्मी बढ़ते ही सरकारी हैंडपंप भी सूख जाते हैं। ऐसे में लोगों को मजबूर होकर पुराने कुओं के पानी पर निर्भर रहना पड़ता है, जिससे पेयजल संकट और गहरा जाता है। ग्रामीण शिवम, अनिल, राकेश, रोशनी, गंगाराम, रामावतार, संजू और जितेंद्र समेत दर्जनों लोगों ने जिलाधिकारी से समस्या के समाधान की मांग की है।

एक माह बाद ही खराब हुई टंकी : प्रधान

नेवलगढ़ के प्रधान घनश्याम यादव ने बताया कि निर्माण कार्य पूरा होने के एक माह बाद ही सोलर टंकी खराब हो गई थी। टंकी को अभी तक विभाग को हैंडओवर भी नहीं किया गया। ग्रामीण पुण्यपाल व कल्लू पाल ने कहा कि पानी की समस्या से ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


टंकी जल्दी ठीक कराने के निर्देश
इस संबंध में खंड विकास अधिकारी नंद कुमार पांडे ने बताया कि इतने लंबे समय से समस्या की जानकारी नहीं थी। उन्होंने ग्राम प्रधान और सचिव को निर्देश दिए हैं कि जल्द से जल्द टंकी की मरम्मत कराकर पेयजल व्यवस्था सुचारू कराई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें