फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: युवाओं के सपनों में रंग भरेंगे छोटे-छोटे काराेबार

Wed, 14 May 2025 01:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
बलरामपुर के तुलसीपुर ब्लॉक में ऋण के लिए आवेदन करते युवा उद्यमी।
विज्ञापन
महराजगंज तराई/बलरामपुर। गांवों में छोटे-छोटे कारोबार से 21 से 40 वर्ष तक के युवाओंं के सपनों को साकार करके स्वरोजगार के रंग भरे जाएंगे। ब्लॉक सभागार तुलसीपुर में मंगलवार को शिविर लगाकर 27 युवाओं के ऑफलाइन आवेदन भरवाए गए। युवाओं को बैंकों से ऋण दिलाकर कारोबार कराए जाएंगे। जल्द ही इन युवाओं को टेंट हाउस, मैरिज लॉन, ऑटो सर्विस सेंटर, ब्यूटी पार्लर व सैलून खोलने के लिए पांच-पांच लाख रुपये ऋण दिए जाएंगे। गांवों में छोटे-छोटे उद्यम बढ़ाकर अधिक से अधिक बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर मुहैया कराए जाएंगे।
विज्ञापन




युवाओं का मार्गदर्शन करके आनलाइन आवेदन की प्रक्रिया पूरी कराई। सहायक प्रबंधक उद्योग अखिलेश कुमार सिंह ने बताया कि 21 से 40 वर्ष के युवक-युवतियों को स्वरोजगार के लिए पांच लाख रुपये का ब्याज मुक्त ऋण प्रदान किया जा रहा है। स्वरोजगार अपनाकर आत्मनिर्भर बनाने के साथ-साथ बेरोजगारों को रोजगार मुहैया कराएंगे। युवा उद्यमी योजना में उत्पाद (मैन्यूफैक्चरिंग) में राइस मिल बेकरी उद्योग आदि व सेवा क्षेत्र में टेंट हाउस, मैरिज लॉन, ऑटो सर्विस सेंटर, ब्यूटी पार्लर व सैलून आदि के पांच लाख रुपये तक के ऋण दिलाए जाएंगे।
जनपद में 1400 युवाओं को मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के तहत स्वरोजगार से जोड़ने का लक्ष्य तय किया गया है। ऋण में 50 हजार रुपये की प्रदेश सरकार छूट भी देगी। युवक-युवतियां अपने कारोबार से आत्मनिर्भर बनेंगे। रोजगार के अवसर भी मुहैया कराएंगे। इससे जिले व प्रदेश की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी। पहले चरण में पांच लाख की परियोजनाओं पर चार वर्ष तक 100 प्रतिशत ब्याजमुक्त ऋण दिलाया जाएगा।
विज्ञापन

बलरामपुर आकांक्षी जिला होने के चलते युवाओंं को पांच लाख रुपये ऋण पर सिर्फ 10 प्रतिशत ही अंशदान जमा करना पड़ेगा। विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना, ओडीओपी (एक जनपद, एक उत्पाद), अनुसूचित जाति, जनजाति व पिछड़ा वर्ग प्रशिक्षण योजना और कौशल विकास मिशन से प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले युवक-युवतियों को शामिल किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें