फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: छह न्यायिक अधिकारियों का गैर जिले में तबादला

Sat, 06 Apr 2024 11:08 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। जिले में तैनात छह न्यायिक अधिकारियों का गैर जनपद स्थानांतरण किया गया है। सभी न्यायिक अधिकारी 15 अप्रैल को अपना कार्यभार छोड़ेंगे। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने जिले में तैनात विशेष सत्र न्यायाधीश एमपी एमएलए अभिनतम उपाध्याय, विशेष सत्र न्यायाधीश एससी एसटी एक्ट विनोद कुमार, विशेष सत्र न्यायाधीश पास्को एक्ट जहेंद्र पाल सिंह, सीजेएम ज्ञानेंद्र कुमार, सीनियर डिवीजन रत्नेश दीप कमल आनंद व सिविल जज जूनियर डिवीजन अक्षिता मिश्र का तबादला दूसरे जनपद में कर दिया गया है।
विज्ञापन

अक्षिता मिश्र को छोड़ कर सभी न्यायिक अधिकारियों ने अपना तीन वर्ष का कार्यकाल बलरामपुर जिले में पूरा कर लिया था। अक्षिता मिश्र का तबादला विशेष अनुरोध पर कार्यकाल पूरा होने से पहले ही किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें