फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: साहब! खाली पड़ी जमीन को अवैध कब्जे से बचा लो

Sat, 23 Sep 2023 11:13 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। गांव में मेरी खाली पड़ी जमीन पर कुछ दबंग विपक्षी जबरन कब्जा करना चाहते हैं। इसका विरोध करने पर अभद्रता करने के साथ ही मारपीट पर उतारू हो जाते हैं। इस परेशानी से छुटकारे के लिए क्षेत्रीय पुलिस से की गई शिकायत की भी कोई सुनवाई नहीं हो रही। साहेब जांच कराकर मेरी खाली पड़ी जमीन को अवैध कब्जे से बचा लो। यह गुहार शनिवार को थाना समाधान दिवस में महराजगंज तराई थाने पहुंचे गांधीनगर शिवचरनडीह निवासी मनोज कुमार सिंह ने मौजूद पुलिस अफसरों के समक्ष लगाई।
विज्ञापन

मौजूद सीओ राधा रमन सिंह ने पूरे मामले की जांच पुलिस व राजस्व विभाग की संयुक्त टीम से कराते हुए पीड़ित को त्वरित न्याय दिलाने का निर्देश दिया। महराजगंज थाने में इस दौरान 5 मामले दर्ज हुए। इनमें से एक मामले का निस्तारण पक्षकारों की सहमति के आधार पर मौके पर कराया गया। जरवा कोतवाली में एसपी केशव कुमार ने स्वयं पहुंचकर पीड़ितों की परेशानियों को सुना। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिया कि समाधान दिवस में आने वाली शिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर किया जाए। इसमें किसी भी तरह की शिथिलता व लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। शिकायतों की सुनवाई के बाद एसपी ने जरवा कोतवाली परिसर, थाना कार्यालय, जन शिकायत रजिस्टर व अपराध रजिस्टर आदि का निरीक्षण भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें