बलरामपुर। आधार केंद्रों के संचालन में लापरवाही मिलने पर डीपीआरओ ने पंचायत सहायक को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। नोटिस में तीन दिन के भीतर साक्ष्यों सहित स्वयं उपस्थित होकर स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए गए हैं।
डीपीआरओ अशोक कुमार ने बताया कि आधार केंद्रों के सुचारु संचालन के लिए मशीन उपलब्ध कराई जा चुकी है। इसके बावजूद विकासखंड श्रीदत्तगंज की ग्राम पंचायत महुआ धार की पंचायत सहायक मोनिया यादव द्वारा अब तक एक भी आधार सेवा उपलब्ध नहीं कराई गई है। पंचायत सहायक तीन दिन के भीतर आधार सेवाएं शुरू न करने के कारणों का साक्ष्य सहित स्पष्टीकरण प्रस्तुत करें। निर्धारित अवधि में जवाब न देने अथवा स्पष्टीकरण असंतोषजनक पाए जाने पर विभागीय अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू की जाएगी।