फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: कचहरी में कम मूल्यों के स्टांप और टिकटों की कमी

Thu, 23 Jan 2025 11:20 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। जिले में कम मूल्यों के स्टांप और कोर्ट फीस के टिकटों की कमी हो गई है। वकीलों ने आयुक्त देवीपाटन मंडल को समस्या के बारे में बताया है। यही स्थिति मंडल के चारों जिलों में भी है, जिससे वकीलों को परेशानी हो रही है। वकीलों की मांग पर आयुक्त ने शासन को पत्र भेजा है।
विज्ञापन

आयुक्त शशिभूषण लाल सुशील ने भेजी गई रिपोर्ट में कहा है कि 10, 20, 50 व 100 रुपये के स्टांप और कोर्ट फीस के 1, 2, 5, और 10 रुपये तक के टिकट कचहरी में नहीं मिल पा रहे हैं। इससे वकीलों के साथ ही आम लोगों को भी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। विभिन्न कार्यों के लिए कम मूल्यों के स्टांप पर शपथ पत्र लिए जाते हैं। आयुक्त ने बताया कि मुख्य कोषाधिकारी कानपुर नगर स्टांप उपलब्ध कराने के लिए नोडल है। अपर मुख्य सचिव वित्त से पर्याप्त टिकट और स्टांप उपलब्ध कराए जाने की संस्तुति की है।
वरिष्ठ अधिवक्ता अजय कुमार सिंह ने बताया कि कम मूल्यों के स्टांप पेपर पूरी तरह से उपलब्ध नहीं हैं। अधिवक्ता शशि प्रकाश मिश्र ने बताया कि कमी के चलते लोगों को ई स्टांप पेपर खरीदना पड़ता है। 10 रुपये का ई स्टांप पेपर 20 रुपये में मिल रहा है। युवा अधिवक्ता शिव योगी शुक्ल और ओम प्रकाश यादव ने आयुक्त की ओर से पत्राचार किए जाने की सराहना की। वहीं स्टांप विक्रेता सिराज अहमद ने बताया कि छोटे स्टांप पेपर कोषागार में ही उपलब्ध नहीं है, इसलिए उन्हें बिक्री के लिए नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें