फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur: पूर्व विधायक आरिफ अनवर हाशमी का सहयोगी गिरफ्तार, गिरोहबंद अधिनियम में दर्ज किया गया था मुकदमा

Thu, 23 Jan 2025 08:40 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर

सार

पूर्व विधायक आरिफ अनवर हाशमी के सहयोगी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उस पर गिरोहबंद अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
गिरफ्तार किया गया पूर्व सहयोगी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्व विधायक आरिफ अनवर हाशमी के सहयोगी व गिरोहबंद अधिनियम का वांछित मोहम्मद सईद निवासी सुबनजोत मजरा इटईरामपुर थाना गैँड़ास बुजुर्ग को बदलपुर तिराहा के पास से गिरफ्तार किया गया है। गिरोहबंद अधिनियम में पांच पर मुकदमा दर्ज किया गया था। अन्य मामलों में पूर्व विधायक समेत चार पहले से ही जेल में हैं। पूर्व विधायक समेत पांचों आरोपियों को न्यायालय में 27 जनवरी को पेश किया जाएगा।

विज्ञापन


थाना साल्लाहनगर में पांच दिसंबर 2024 को गिरोहबंद अधिनियम में पूर्व विधायक आरिफ अनवर हाशमी निवासी ग्राम अहिरौला मजरा सादुल्लाहनगर, पूर्व विधायक के भाई मारूफ अनवर हाशमी, नासिर हाशमी, अहिरौला निवासी अहमद हुसैन उर्फ गब्बर प्रधान व मोहम्मद सईद निवासी सुबनजोत, मजरा इटईरामपुर थाना गैड़ास बुजुर्ग पर मुकदमा लिखा गया था। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि इस मामले में अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई थी क्योंकि पूर्व विधायक समेत चार पहले से अन्य मामलों में जेल में बंद हैं। मामले का एक अभियुक्त मोहम्मद सईद फरार था, जिसकी तलाश की जा रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी विकास ने एएसपी नम्रिता श्रीवास्तव को गिरोहबंद अधिनियम के फरार आरोपी को गिरफ्तार करने का निर्देश दिया था। एएसपी ने बताया कि बृहस्पतिवार को नामित अभियुक्त मोहम्मद सईद को थाना गैड़ास बुजुर्ग के बदलपुर तिराहा के पास गिरफ्तार करके न्यायालय भेजा गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना सादुल्लाहनगर में पहले से चार मुकदमे दर्ज हैं। मामले की विवेचना प्रभारी निरीक्षक उतरौला कोतवाली अवधेश कुमार राज कर रहे हैं। एसएसपी ने बताया कि 27 जनवरी को गिरोहबंद अधिनियम के सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जाएगा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें