फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: हाथ से बने पर्स व बांस की डलियों की हुई खरीदारी

विज्ञापन
-बलरामपुर के बड़ा परेड में आयोजित मेले में खरीदारी करती महिलाएं।-संवाद
विज्ञापन
बलरामपुर। नगर के बड़ा परेड ग्राउंड में 10 दिवसीय स्वदेशी मेला चल रहा है। मेले में समूह की महिलाओं द्वारा बनाए गए उत्पादों के स्टाॅल लगाए गए हैं। महिलाओं के हाथों से बने मोबाइल पर्स व बांस की डलियों की खूब बिक्री हो रही है।
विज्ञापन

पचपेड़वा क्षेत्र की खुशी महिला समूह की सदस्यों ने सूती कपड़ों से बने मोबाइल पर्स, जिस पर सितारों से डिजाइन बनी हुई है, लोगों को खूब भा रहा है। इसी तरह महिलाओं के लिए हैंडबैग व बड़े पर्स भी खूब पसंद किए जा रहे हैं। समूह की सदस्य भानमती ने बताया कि राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के सहयोग से स्वरोजगार स्थापित किया है। बांस की टोकरी, टोपी व डलिया की भी बिक्री हो रही है। एनआरएलएम के जिला प्रबंधक अखिलेश कुमार मौर्य ने बताया कि कई समूह की महिलाओं ने स्टॉल लगाया है। मेले में बिक्री होने से महिलाओं की आमदनी भी हो रही है।
जादूगर का जादू देख गदगद हुए लोग
स्वदेशी मेले में रविवार शाम को मशहूर जादूगर राजेश कुमार ने अपने हाथों की सफाई पेश की। जादूगर की जादूगरी देख लोगों ने खूब तालियां बजाई। रुमाल व छड़ी से जादू दिखाकर जादूगर ने लोगों का खूब मनोरंजन किया। इसके बाद परिषदीय विद्यालय व केंद्रीय विद्यालयों के विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। देशभक्ति व फिल्मी गीतों पर एकल व समूह नृत्य प्रस्तुत कर लोगों का मन मोह लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें