फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: दीपावली में मिट्टी के दीयों से बढ़ेगी घरों की रौनक

विज्ञापन
बलरामपुर के उतरौला में दीया बनाता कुम्हार ।-संवाद
विज्ञापन
उतरौला। दीपावली नजदीक आते ही पारंपरिक कला और हस्तशिल्प को जीवित रखने वाले कुम्हार परिवारों के कार्य में तेजी आ गई है। प्रधानमंत्री मोदी के स्वदेशी अपनाओ संदेश के बाद इस बार मिट्टी के दीयों की खरीद में बढ़ोतरी होने की उम्मीद है। पारंपरिक दीयों के साथ कलश, धूपदानी, दीप पात्र, गुल्लक और बच्चों के खिलौने भी कारीगरों द्वारा तैयार किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

कुम्हार मनीराम प्रजापति ने बताया कि महंगाई के चलते मेहनत का सही मूल्य नहीं मिल पा रहा है। दीपावली के अवसर पर उतरौला नगर और आसपास के ग्रामीण इलाकों में मिट्टी के दीयों की मांग हर साल की तरह इस बार भी अधिक है, लेकिन निर्माण में लागत बढ़ने के कारण उनके दाम महंगे हो गए हैं।
क्षेत्रवासी राम कुमार, सरोज कुमार, जितेंद्र गुप्ता व मंगल प्रसाद का कहना है कि मिट्टी के दीयों से घरों की सजावट और दीपोत्सव की असली रौनक बनती है। कुम्हार परिवारों की कला और परिश्रम के कारण ही यह परंपरा जीवित है। लागत ज्यादा आने से व्यापारी इन दीयों को महंगे दामों पर बेचते हैं। ऐसे में अधिकतर लोग सस्ती चीन की बनी झालरों का इस्तेमाल कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें