फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकान में लगी आग, तीन लाख का फर्नीचर स्वाह

विज्ञापन
विज्ञापन
तुलसीपुर (बलरामपुर)। संदिग्ध परिस्थितियों में भोर के समय फर्नीचर दुकान में लगी आग से तीन लाख का माल स्वाह हो गया। आग की लपटे देख मौके पर पहुंचे लोग दमकल को इसकी सूचना देकर आग बुझाने में जुटे। थोड़ी देर बाद मौके पर पहुंची दमकल टीम ने आग पर काबू पा इसे बुझाया। मौके पर पहुंचे हल्का लेखपाल ने आग से हुई क्षति का आंकलन कर रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेजी है।
विज्ञापन

तुलसीपुर थाना क्षेत्र निवासी विनय ने बताया कि शुगर कंपनी तुलसीपुर रोड पर उनकी फर्नीचर की दुकान है। भोर में दुकान में अचानक आग लगने की जानकारी पड़ोसियों से मिली थी। मौके पर पहुंचे तो दुकान में रखा तीन लाख कीमत का फर्नीचर व अन्य सामग्री जलकर राख हो गए थे। आग लगने से हुए नुकसान का आंकलन करने को हल्का लेखपाल को भी सूचना दी गयी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें