लरामपुर में निकाली गई संत रविदास की शोभायात्रा।-संवाद
बलरामपुर। गुरु रविदास जयंतीपर बुधवार को भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। इसमें भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। जगह-जगह शोभायात्रा का पुष्पवर्षा से स्वागत हुआ। इस दौरान सभी ने समाज के उत्थान में संत रविदास के योगदान को याद करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।
रविदास मंदिर खलवा से शोभायात्रा रवाना हुई। शोभायात्रा में संत रविदास, बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर, मीराबाई तथा महात्मा बुद्ध की झांकी शामिल रही। शोभायात्रा में संत रविदास के जयकारों से पूरा नगर गुंजायमान रहा। शोभायात्रा नगर भ्रमण करते हुए पुन: संत रविदास मंदिर पहुंचकर समाप्त हुई। शोभायात्रा का जगह-जगह स्वागत किया गया। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष डीपी सिंह, मंदिर समिति के अध्यक्ष राधेश्याम, महामंत्री आशीष गौतम, कमलेश गौतम, विनोद गौतम, रमेश, सर्वेश, उपेंद्र जाटव, जर्नादन, सुनील, राज कुमार, राम सागर, धर्मवीर, दिलीप, बजरंगी, संतोश गौतम, संतू गौतम, लालजी, रामानंद, प्रेम कुमार एवं बनारसी लाल आदि मौजूद रहे।