फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: पशुशाला में बंधी बछिया पर तेंदुए ने किया हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
हरैया सतघरवा (बलरामपुर)। सोहेलवा वन्य जीव प्रभाग के बनकटवा रेंज से सटे गांव गंजड़हवा में मंगलवार की रात में पशुशाला में बंधी बछिया पर तेंदुए ने हमला करके घायल कर दिया। ग्रामीणों ने तेंदुए को जंगल में खदेड़ा और बुधवार की सुबह घायल मवेशी का इलाज कराया। वन विभाग की टीम गांव में भेजने की मांग की गई है।
विज्ञापन

गंजड़हवा निवासी दिनेश तिवारी के मुताबिक उनकी पशुशाला में तेंदुआ रात में घुस गया और उनकी बछिया पर हमला कर दिया। जानवरों के चिल्लाने पर घर के लोग जाग गए। टाॅर्च जलाकर देखा तो तेंदुआ उनकी बछिया को दबोचे था। शोर मचाकर ग्रामीणों को बुलाया और तेंदुए को जंगल की तरफ खदेड़ दिया गया।
पशु चिकित्साधिकारी डॉ. अजय कुमार को सुबह बुलाकर मवेशी का इलाज कराया गया। बनकटवा रेंज के रेंजर शत्रोहन लाल ने बताया कि सूचना मिली है। गांव में वन विभाग की टीम भेजी जा रही है। ग्रामीणों को सतर्क रहने का सुझाव दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें