बलरामपुर के रेहरा बाजार में खुशी का इजहार करते विजेता टीम के खिलाड़ी ।-स्रोत : आयोजक
बलरामपुर। रेहरा बाजार के राम बल यादव इंटर कॉलेज नयानगर में तीन दिवसीय वर्षिक खेल प्रतियोगिता का समापन सोमवार को हुआ। गोला फेंक, चक्र फेंक, लंबी कूद, ऊंची कूद, रस्साकसी, कैरम बोर्ड, शतरंज, वॉलीबॉल और क्रिकेट आदि प्रतियोगिताओं ने विद्यार्थियों ने अपना दमखम दिखाया।
रस्साकशी प्रतियोगिता में सीनियर बालक वर्ग में राम बल यादव इंटर कॉलेज की टीम विजयी रही। लंबी कूद में शिवम वर्मा ने सबसे लंबी दूरी तय कर खिताब अपने नाम किया। गोला फेंक में एजी हाशमी इंटर कॉलेज सादुल्लाहनगर के मेराज अहमद ने जीत हासिल की।
वॉलीबॉल सीनियर वर्ग में बाबू आरपी इंटर कॉलेज घासी पोखरा विजेता रही, जबकि जूनियर वर्ग में राम बल यादव इंटर कॉलेज की टीम को खिताब मिला। क्रिकेट फाइनल में मदरसा बनजरिया हुसैन और एमटीआई नया नगर सुगौवा मोड़ की टीमें मुकाबले में उतरीं। 6 ओवर के फाइनल में मदरसा बनजरिया हुसैन ने 65 रन बनाए। जवाब में एमटीआई ने 52 रन ही बना पाए और मदरसा बनजरिया हुसैन 13 रनों से विजेता बनी। आयोजक प्रबंधक राजेश यादव ने विजेताओं को बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।