फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: राज्यपाल के जनपद भ्रमण पर रहेगा रूट डायवर्जन

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। राज्यपाल आनंदी बेन पटेल 10 फरवरी को एक दिवसीय जनपद भ्रमण पर आएंगी। इस दौरान रूट डायवर्जन रहेगा। रूट डायवर्जन मंगलवार को सुबह नौ बजे से कार्यक्रम के समाप्ति तक लागू रहेगा।
विज्ञापन

उतरौला से आने वाले सभी वाहन जिन्हें तुलसीपुर व बहराइच जाना है, वे भगवतीगंज, वीर विनय चौराहा व झारखंडी से सेखुइया होते हुए जाएंगे। जिनको गोंडा की तरफ जाना है उन्हें चुंगी नाका पर रोक दिया जाएगा। बहराइच से आने वाले सभी वाहन जिनको तुलसीपुर उतरौला जाना है, वे सेखूइया, झारखंडी, वीर विनय, भगवतीगंज होते हुए तुलसीपुर उतरौला की तरफ जाएंगे। जिन्हें गोंडा जाना है वह सभी वाहन सेखुइया बाईपास पर रोक दिए जाएंगे। गोंडा से आने वाले सभी वाहन सुबह नौ बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक बहादुरपुर रेलवे क्रॉसिंग पर रोक दिए जाएंगे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें