फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर में 224 करोड़ से होगा सीवर लाइन का निर्माण

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। मंजूरी के बावजूद करीब एक साल से कानूनी पेंच में उलझा नगर का ड्रीम प्रोजेक्ट सीवर लाइन का निर्माण अब शीघ्र ही शुरू होगा। अब इस प्रोजेक्ट का निर्माण उत्तर प्रदेश जल निगम की इकाई सी एंड डीएस कराएगी।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय के नगर में 224 करोड़ रुपये की लागत से सीवर लाइन का निर्माण कार्य कराया जाएगा। सीवर लाइन का निर्माण होने से नगर की दो लाख आबादी को गंदगी से निजात मिलने के साथ टॉयलेट का टैंक आदि का निर्माण कराने से छुट्टी मिलेगी।
सदर विधायक पल्टूराम ने बीते दिन बताया कि करीब एक साल पहले प्रदेश सरकार ने बलरामपुर नगर की जल निकासी व्यवस्था के लिए सीवर लाइन निर्माण को मंजूरी दी थी। इस प्रोजेक्ट के लिए करीब 224 करोड़ का बजट पास हुआ था। सीवर लाइन के निर्माण का काम एसएसडीपी योजना के तहत स्वीकृत हुआ था। निर्माण की जिम्मेदारी उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण निगम एवं श्रम सहकारी संघ लिमिटेड को दिया गया था। प्रोजेक्ट का सर्वे कार्य उत्तर प्रदेश जल निगम ने कराया था। निर्माण कार्य दूसरी संस्था को दिए जाने पर जल निगम ने अदालत में चुनौती दी थी। इसी के चलते सीवर लाइन का निर्माण कार्य करीब एक साल तक रुका रहा।
विज्ञापन

गत फरवरी माह में विधायक ने इस मामले को विधान सभा में उठाकर कार्य के प्रगति की सूचना मांगी। शासन का ध्यान लोक महत्व व जनहित के मुद्दे पर आकृष्ट कराया। इसी क्रम में गत तीन जुलाई को सूबे के कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने विधायक को एक पत्र भेजा। पत्र में कहा गया है कि सीवर लाइन का निर्माण कार्य अब उत्तर प्रदेश जल निगम की इकाई सी एंड डीएस को दिया गया है। शीघ्र ही इस प्रोजेक्ट का निर्माण शुरू होगा। इस प्रोजेक्ट के पूरा होने से नगर में जलभराव व गंदगी की समस्या से लगभग सवा लाख की आबादी को निजात मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें