फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी को सात वर्ष की कैद

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। विशेष सत्र न्यायाधीश पाॅक्सो एक्ट दीप नारायन तिवारी ने नाबालिग से दुष्कर्म करने के दोषी को सात वर्ष के कारावास की सजा सुनाई है। न्यायाधीश ने दोषी को 10 हजार रुपये अर्थदंड भी अदा करने का आदेश दिया है।
विज्ञापन

थाना पचपेड़वा में एक महिला ने 30 अगस्त 2018 को प्रार्थनापत्र दिया था। आरोप लगाया था कि गांव के ही सुबराती ने उसकी नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने जांच के बाद आरोप पत्र न्यायालय में पेश किया। सत्र परीक्षण के दौरान विशेष लोक अभियोजक पाॅक्सो एक्ट पवन कुमार शुक्ल ने सात गवाहों को पेश किया। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद न्यायाधीश ने सुबराती को नाबालिग से दुष्कर्म का दोषी करार देते हुए दंडित किया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें