फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: सुवाव नदी पर मंडराते गिद्धों का झुंड देखकर निहाल हुए लोग

विज्ञापन
बलरामपुर के कुआनों जंगल के पास मंडराते गिद्ध।-संवाद
विज्ञापन
बलरामपुर। शहरकीी सुवाव नदी के ऊपर बड़ी संख्या में गिद्धों का झुंड देखा गया। गिद्ध देखकर हर किसी में उत्साह दिखा। डीएफओ डाॅ. एम. सेम्मारन ने बताया कि मौसम अनुकूल होने से गिद्ध आए हैं। यह शुभ संकेत है, गिद्धों की गिनती कराई जा रही है।
विज्ञापन

शहर के बुजुर्गों का मानना है कि गिद्धों का होना वायुमंडल के स्वच्छ होने का प्रतीक है। नदी के आसपास काफी देर तक गिद्धों के झुंड देखे गए। इससे पर्यावरण प्रेमियों में खुशी दिखाई दी। इसकी तस्वीरें और वीडियो लोगों ने सोशल मीडिया पर भी साझा किए। शहर के सर्वेश सिंह ने खुशी जताई। भगवतीगंज के रोहित पांडेय ने कहा कि पहले लगा कोई अन्य पक्षी है। जब पास गए तो पता चला गिद्ध हैं। गिद्धों को देखकर लोग काफी खुश थे। लोगों ने मांग की कि विलुप्त हो रहे गिद्ध के संरक्षण के लिए विशेष प्रयास होने चाहिए।
वहीं नगर पालिका परिषद की ओर से सुवाव नदी को स्वच्छ रखने की पहल की गई है। वहां पर नदी में कूड़ा-करकट न फेंकने की अपील का बोर्ड लगाया गया है। अध्यक्ष डॉ. धीरेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि गिद्ध का देखा जाना शुभ संकेत है। पालिका की ओर से बेहतर वातावरण दिए जाने का प्रयास किया जा रहा है। वहीं मौसम के जानकार अरुण सिंह ने कहा कि लगातार हो रही बारिश से पर्यावरण शुद्ध हुआ है। गिद्धों के लिए मौसम भी अनुकूल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें