फोटो-22-बलरामपुर के तुलसीपुर में चयनित खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित ।-स्रोत : विभाग
तुलसीपुर। स्पोर्ट्स स्टेडियम, बलरामपुर में आयोजित जिला स्तरीय जूनियर बालक बैडमिंटन चयन ट्रायल में टीटू वर्ल्ड स्कूल के खिलाड़ियों का दबदबा रहा। मंडलीय चयन ट्रायल के लिए जिले से चयनित 10 खिलाड़ियों में सात खिलाड़ी इसी विद्यालय के हैं।
चयनित खिलाड़ियों में विराट शंकर मिश्रा, आर्यन चौरसिया, आरिज अफरोज, अक्षत आर्य, रुद्र प्रताप वर्मा, अश्मित सिंह और उज्ज्वल सोनी शामिल हैं। जिला स्तर पर शानदार प्रदर्शन के बाद अब ये सभी खिलाड़ी गोंडा में आयोजित होने वाले मंडलीय चयन ट्रायल में बलरामपुर जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।
खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर विद्यालय के निदेशक सिद्धांत सिंह सूर्यवंशी, प्रधानाचार्या ऋचा दीक्षित और खेल प्रशिक्षक शिवा सिंह ठाकुर ने खुशी जताते हुए सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं।