उतरौला (बलरामपुर)। अधिवक्ता बार एसोसिएशन कार्यकारिणी के लिए होने वाले चुनाव के लिए अध्यक्ष पद पर सात तथा महामंत्री पद के लिए चार प्रत्याशियों ने पर्चा दाखिल कर अपनी दावेदारी पेश की है। अब शुक्रवार 17 नवंबर को नामांकन पत्रों की वापसी के साथ ही जांच का कार्य होगा। इसके बाद ही विभिन्न पदों पर दावेदारी करने वाले प्रत्याशियों की तस्वीर पूरी तरह साफ हो सकेगी।
मुख्य चुनाव आयुक्त अनीसुल हसन रिजवी ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए मोहम्मद खलील खा, मार्कण्डेय मिश्रा, बाबू राम यादव, जगदीश प्रसाद वर्मा, प्रहलाद यादव, बेनी माधव तिवारी व जीतेन्द्र नाथ चौधरी ने नामांकन किया है। इसी तरह महामंत्री पद के लिए प्रेम चन्द्र सोनी, बबर अली, रवि शंकर मिश्रा व अमित कुमार श्रीवास्तव प्रथम ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया है। इसी तरह वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर चंद्र भान मिश्रा, स्वामी नाथ गुप्ता तथा कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर राम सिंह व महीबुल्ला खां ने पर्चा दाखिल किया है। इसके साथ ही संयुक्त मंत्री पद के लिए मोहम्मद मोहसिन खान, नवीन कुमार प्रजापति, योगेन्द्र प्रसाद, अश्विनी कुमार व मारति नंदन ने दावेदारी ठोकी है।
इनके साथ ही वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य पद के लिए राज कुमार सैनी, कैलाश चंद्र उपाध्याय, मनीष पांडेय, सतीश चन्द्र वर्मा, प्रवीश कुमार व अमित कुमार श्रीवास्तव द्वितीय ने भी नामांकन दाखिल किया है। कोषाध्यक्ष पद पर सिर्फ राम देव मौर्य के ही मैदान में होने के कारण निर्विरोध निर्वाचन तय माना जा रहा है।