फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: 2.76 लाख मतदाताओं के नोटिसों का निस्तारण

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। मतदाता सूची की विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान में जनपद ने उल्लेखनीय उपलब्धि दर्ज की है। जिले में जारी कुल 2,76,213 नोटिसों का शत-प्रतिशत निस्तारण कर दिया गया है। इससे मतदाताओं को राहत मिली है।
विज्ञापन

जिले के 291-तुलसीपुर विधानसभा क्षेत्र में 63,361 नोटिस जारी किए गए थे, जिनका पूरी तरह निस्तारण कर लिया गया। इसी प्रकार 292-गैसड़ी में 58,304, 293-उतरौला में 71,355 और 294-बलरामपुर सदर में 83,193 नोटिस जारी हुए थे। चारों विधानसभा क्षेत्रों में एक समान गति से कार्य करते हुए प्रशासन ने 100 प्रतिशत लक्ष्य हासिल किया है। खास बात यह रही कि न तो कोई नोटिस जनरेशन में लंबित रहा और न ही वितरण में किसी प्रकार की देरी हुई।
एसआईआर अभियान के तहत बूथ स्तर अधिकारियों (बीएलओ) से लेकर सेक्टर मजिस्ट्रेट और जिला स्तरीय अधिकारियों तक लगातार निगरानी रखी गई। घर-घर जाकर सत्यापन कराया गया, जिससे मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने और संशोधन की प्रक्रिया को पूरी पारदर्शिता के साथ अंजाम दिया जा सका। दूरस्थ और संवेदनशील क्षेत्रों में भी विशेष टीमों ने सक्रिय भूमिका निभाई, जिससे कार्य निर्धारित समय में पूरा हुआ।
विज्ञापन

जिलाधिकारी विपिन कुमार जैन ने बताया कि एसआईआर अभियान को पूरी गंभीरता और पारदर्शिता के साथ संचालित किया गया। अधिकारियों और कर्मचारियों के बेहतर समन्वय तथा निरंतर मॉनिटरिंग के कारण यह उपलब्धि हासिल हुई है। हमारा प्रयास है कि मतदाता सूची पूरी तरह शुद्ध और अद्यतन हो, ताकि प्रत्येक पात्र मतदाता को उसका अधिकार मिल सके। उन्होंने कहा कि इस उपलब्धि से आगामी चुनावों में पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित होगी। प्रशासन आगे भी इसी तरह की सख्ती और जिम्मेदारी के साथ कार्य करता रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें