फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कल से विद्यार्थियों के गुलजार से स्कूलों में गूंजेगी रौनक

विज्ञापन
बलरामपुर के आदि शक्ति मां पाटेश्वरी पब्लिक स्कूल में कराया जा रहा सैनिटाइजेशन। - फोटो : BALRAMPUR
विज्ञापन
बलरामपुर। बेसिक शिक्षा के अधीन कक्षा छह से आठ तक के स्कूलों में 23 अगस्त से विद्यार्थियों के गुलजार से रौनक गूंजेगी। छह माह बाद विद्यार्थियों को पढ़ाने के लिए कक्षा छह से आठ तक के स्कूलों को खोला जाएगा।
विज्ञापन

अधिक संख्या वाले स्कूलों को दो पालियों में खोला जाएगा। प्रत्येक पाली में 50-50 प्रतिशत छात्र-छात्राओं को बुलाया जाएगा। संख्या में कमी वाले स्कूलों को एक ही पाली में चलाया जाएगा।
कक्षा एक से पांच तक के स्कूलों में एक सितंबर से विद्यार्थियों को पढ़ाने की तैयारियां की जा रही हैं। महानिदेशक स्कूल शिक्षा उत्तर प्रदेश अनामिका सिंह ने कोरोना प्रोटोकाल का अनुपालन करने के साथ ही सभी बोर्डों के स्कूलों को खोलने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

बीएसए डॉ. रामचंद्र ने शनिवार को बताया कि कक्षा छह से आठ तक के सभी बोर्डों के स्कूलों में छात्र-छात्राओं की 23 सितंबर से ऑफलाइन पढ़ाई शुरु करा दी जाएगी। सभी विद्यालयों में परिसर, फर्नीचर, उपकरणों, स्टेशनरी, रसोई घर, कैंटीन व पुस्तकालय आदि की अच्छी तरह नियमित साफ-सफाई, नालियों व शौचालयों में कीटनाश्कों का छिड़काव कराए जाएंगे।
सभी स्कूलों में साबुन, पानी व सैनिटाइजर आदि के इंतजाम किए जाएंगे। प्राथमिक उपचार के लिए अटेंडेंट, नर्स, चिकित्सक व काउंसलर की व्यवस्था की जाएगी। विद्यालय स्तर पर टॉस्क टीम गठित किया जाएगा।
निजी व सरकारी अस्पताल से संपर्क के लिए मोबाइल नंबर अवश्य रखना होगा। डॉक्टर व थर्मल स्कैनर से जांच की जाएगी। छात्र-छात्राओं का तापमान अधिक होने पर तत्काल अस्पताल भेजने की व्यवस्था की जाएगी।
सभी स्कूलों में पर्याप्त मात्रा में मास्क का इंतजाम किया जाएगा। निजी स्कूलों के वाहनों को नियमित सैनिटाइज कराया जाएगा। सोशल डिस्टेंसिंग के साथ छात्र-छात्राओं को कक्षाओं में बैठाया जाएगा।
अभिभावकों से सहमति लेकर छात्र-छात्राओं को स्कूलों में पढ़ाने के लिए बुलाया जाएगा। छात्र-छात्राओं की अधिक संख्या वाले विद्यालयों को दो पालियों में खोले जाएंगे। प्रथम व द्वितीय पाली में 50-50 प्रतिशत छात्र-छात्राओं को पढ़ाने के लिए बुलाया जाएगा।
कम संख्या वाले विद्यालयों को एक ही पाली में खोला जाएगा। प्रथम पाली की कक्षाएं प्रात: आठ बजे से सुबह 11 बजे तक और द्वितीय पाली की कक्षाएं सुबह 11 बजे से दोपहर 2.30 बजे तक चलाई जाएंगी।
कक्षा एक से पांच तक स्कूलों को एक सितंबर से खोलने की सभी तैयारियां की जा रही हैं। आदि शक्ति मां पाटेश्वरी पब्लिक स्कूल तुलसीपुर के प्रधानाचार्य डा. डीपी सिंह ने बताया कि विद्यालय में सैनिटाइजेशन कराया गया है। हैंडसेनेटाइजर व थर्मल स्केनिंग के बाद बच्चों को विद्यालय में प्रवेश दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें