फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूलों में पूरी तरह से हो कोरोना प्रोटोकॉल का पालन

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। जिले के राजकीय व माध्यमिक स्कूलों में पूरी तरह से कोरोना प्रोटोकॉल का पालन कराया जाए। कमजोर बच्चों को पढ़ाने पर पूरी तरह से फोकस किया जाए। यह निर्देश डीआईओएस गोविंद राम ने मंगलवार को दो राजकीय स्कूलों का औचक निरीक्षण करते हुए प्रधानाचार्यों को दिया।
विज्ञापन

राजकीय इंटर कॉलेज दारीचौरा में प्रधानाचार्य विनय मोहन व शिक्षक आशीष कुमार वर्मा ने डीआईओएस को स्कूल संचालन के संबंध में जानकारी मुहैया कराई। डीआईओएस ने निर्देश दिया कि कमजोर बच्चों को पढ़ाने पर सभी कक्षाओं में विशेष फोकस किया जाए।
यूपी बोर्ड परीक्षा को देखते हुए बच्चों की तैयारी कराने के लिए सभी शिक्षक कड़ी मेहनत करें। मौके पर मौजूद राजकीय हाईस्कूल मधवाजोत के प्रधानाचार्य डॉ. चंदन पांडेय ने भी शिक्षकों को बोर्ड परीक्षा की तैयारी कराने के संबंध में सुझाव दिए।
विज्ञापन

इसके बाद डीआईओएस ने राजकीय बालिका इंटर कॉलेज उतरौला का निरीक्षण किया और वहां भी छात्राओं को बोर्ड परीक्षा की तैयारियों के साथ-साथ स्कूल में व्यवस्था दुरुस्त कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें