फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1882 आंगनबाड़ी केंद्रों पर मनाया गोदभराई दिवस

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। जिले के 1882 आंगनबाड़ी केंद्रों पर मंगलवार को गोदभराई दिवस मनाया गया। सामुदायिक कार्यक्रम में गर्भवती व धात्री महिलाओं के साथ-साथ मातृ समिति के सदस्यों को आमंत्रित किया गया। इस दौरान गर्भवती को पौष्टिक भोजन करने की सलाह दी गई। धात्री महिलाओं को कम से कम दो साल तक नवजात को स्तनपान कराने का सुझाव दिया गया।
विज्ञापन

डीपीओ केएम पांडेय ने बताया कि जिले के 1882 आंगनबाड़ी केंद्रों पर गोदभराई दिवस मनाने के लिए सीडीपीओ को जिम्मेदारियां सौंपी गई है। इसके तहत सीडीपीओ राकेश शर्मा, सत्येंद्र सिंह, प्रियंका दूबे, गरिमा श्रीवास्तव व डॉ. राजेश कुमार आदि को अपने-अपने क्षेत्र के आंगनबाड़ी केंद्रों पर गोदभराई दिवस समारोह कराकर रिपोर्ट डीपीओ कार्यालय को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है।
नगर क्षेत्र के सीडीपीओ संजीव कुमार, मुख्य सेविका इंदू सिंह व आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में गोदभराई दिवस मनाया गया। प्राथमिक विद्यालय चिकनी, नौशहरा व अचलापुर आदि स्थानों पर भी गोदभराई दिवस मनाया गया। इस दौरान सामुदायिक कार्यक्रम कराए गए, जिसमें गर्भवती व धात्री महिलाओं के साथ-साथ मातृ समिति के सदस्यों को भी शामिल किया गया। इस कार्यक्रम के माध्यम से गर्भवती को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें