फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: स्कूल बस ने बाइक में सामने से मारी टक्कर, जीजा-साले की मौके पर ही मौत; ससुराल से वापस लौट रहा था घर

Tue, 12 Nov 2024 12:12 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर

सार

बलरामपुर में स्कूल बस ने बाइक में सामने से टक्कर मार दी। हादसे में जीजा-साले की मौके पर ही मौत हो गई। युवक ससुराल से वापस घर लौट रहा था। 
विज्ञापन
मौके पर जमा लोगों की भीड़। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के बलरामपुर में मंगलवार को स्कूल बस ने बाइक में सामने से टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार जीजा-साले की मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। 

विज्ञापन


हादसा रेहरा बाजार थाना क्षेत्र के भरतपुर ग्रिंट में हुआ। यहां बच्चों को लेकर एएसके मेमोरियल स्कूल की बस जा रही थी। कांजी हाउस के पास मंदिर के समीप समाने से बाइक सवार आ रहे थे। रामपुर ग्रिंट निवासी 45 वर्षीय शिवधर व उसके साले 40 वर्षीय नरदाहे की भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। इससे वहां पर जाम लग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। 

यह भी पढ़ेंः- यूपी उपचुनाव: कांग्रेस के गढ़ से सपा का नया पोस्टर, निशाने पर बीजेपी; 'अखिलेश का फियर... भाजपा का अंत नियर'

स्कूली बस में सवार थे बच्चे

हादसे के वक्त स्कूली बस में बच्चे सवार थे। हालांकि किसी बच्चे के चोटिल होने की खबर नहीं है। पुलिस स्कूली बस के संचालक से जानकारी जुटा रही है।

विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- UP News: रेल ही नहीं हवाई मार्ग पर भी कोहरे का असर, यात्रा से पहले देख लें स्थिति... वर्ना होंगे परेशान

नहीं लगाए थे हेलमेट

एसओ रेहरा बाजार ओम प्रकाश चौहान का कहना है कि बाइक सवार शिवधर अपनी ससुराल आया था। वह अपने साले के साथ वापस जा रहा था। रास्ते में हादसा हुआ है। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें