फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: बिना नीलामी पेड़ बेचने में मंडी सचिव गिरफ्तार

Mon, 11 Nov 2024 11:58 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। भगवतीगंज स्थित कृषि उत्पादन मंडी समिति के परिसर में लगे शीशम के पेड़ को बिना नीलामी कराए बेचने के मामले में सोमवार को कोतवाली नगर पुलिस ने मंडी सचिव ओम प्रकाश शुक्ला को गिरफ्तार कर लिया। मंडी समति के मंडी निरीक्षक विनय कुमार सरोज ने कोतवाली नगर में रविवार को मुकदमा दर्ज कराया था। कहा था कि मंडी समिति के कार्यालय परिसर में लगा शीशम का एक पुराना मोटा पेड़ गिरा पड़ा था। इसके अलावा तीन अन्य पुराने पेड़ भी मंडी परिसर में गिरकर लंबे समय से पड़े हुए थे। प्रभारी सचिव ने न तो उच्चाधिकारियों को कोई सूचना दी और न ही नीलामी प्रक्रिया कराई। एएसपी नम्रिता श्रीवास्तव ने बताया कि मुकदमे के आधार पर पुलिस ने मंडी सचिव ओम प्रकाश शुक्ला को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें