फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: तीन केंद्रों पर छात्रवृत्ति परीक्षा नौ को

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति योजना परीक्षा नौ नवंबर को जिले के तीन परीक्षा केंद्रों पर होगी। परीक्षा के लिए 810 विद्यार्थियों ने आवेदन किया है। जिला विद्यालय निरीक्षक मृदुला आनंद ने बताया कि बलरामपुर जनपद में इस योजना के तहत 118 विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति मिलनी है, जिसके लिए 810 छात्र-छात्राओं ने आवेदन किया है।
विज्ञापन

इस योजना के तहत चयनित छात्र-छात्राओं को कक्षा नौ से 12 तक की पढ़ाई के लिए प्रति वर्ष 12,000 रुपये की वार्षिक छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी। उन्होंने यह भी बताया कि शुक्रवार से छात्र-छात्राओं को एडमिट कार्ड जारी किया जा रहा है। परीक्षा संपन्न कराने के लिए नगर के एमपीपी इंटर कॉलेज, डीएवी इंटर कॉलेज और एमडीके बालिका इंटर कॉलेज को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें