फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: उतरती बाढ़ से गांवों में दिख रहे तबाही के मंजर

Sun, 14 Jul 2024 10:48 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। जिले में बाढ़ का पानी तो कम होने लगा है, लेकिन पहाड़ी नालों की कटान कम होने का नाम नहीं ले रही है। इससे ज्यादातर ग्रामीण क्षेत्रों में उतरती बाढ़ से लोगों को मुश्किलों से गुजरना पड़ रहा है। वहीं पहाड़ी नालों में आई बाढ़ के चलते तुलसीपुर-बघेलखंड मुख्य मार्ग पियरा नाला के पास कट गया है। बनगाई जाने वाले मुख्य मार्ग पर पानी बह रहा है। पानी बहने से आधी सड़क कट गई है। मुख्य मार्ग कटने और पानी चलने के कारण 10 गांवों के करीब छह हजार लोगों का आवागमन बाधित है। प्रशासन की ओर से गांव में किसी अधिकारी के नहीं आने से ग्रामीण परेशान हैं।
विज्ञापन



तुलसीपुर ब्लॉक के धुतकहवा सोनपुर गांव में पानी भर जाने के कारण सुरेश कुमार के फूस का घर गिर गया। सुरेश की पत्नी बुलबुल ने बताया कि चार माह पहले घर में आग लग जाने से हम लोग बेघर हो गए थे। किसी तरह छप्पर डालकर घर बनवाया था। पति सुरेश मुंबई में मेहनत मजदूरी करते हैं। घर में तीन छोटे-छोटे बच्चों के साथ रह रही थी। शनिवार की रात अचानक घर गिर जाने से पड़ोसी के घर रात गुजारनी पड़ी। अब जेठानी ने अपने घर में पनाह दी है। ग्रामीण प्रशासनिक अनदेखी से परेशान हैं।



तटबंध की मरम्मत न होने से आक्रोश



-बीते दिनों आई बाढ़ के चलते खरझार नाले के दोनों तरफ तटबंध क्षतिग्रस्त हो गया है। जिलाधिकारी के निर्देश के बावजूद तटबंध की मरम्मत नहीं कराई जा रही है। बाढ़ खंड के अधिकारियों की लापरवाही को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। ग्राम प्रधान तुलाराम यादव, महेंद्र तिवारी, उमेश कुमार यादव व विजय कुमार आदि का कहना है कि क्षतिग्रस्त तटबंध की मरम्मत न हुई तो अगली बार तटबंध पूरी तरह कट जाएगा। यदि तटबंध कटा तो कई गांव जलमग्न हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें