फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैर की हड्डी का ऑपरेशन कर दिया जीवनदान

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। पैसे के अभाव में दर-दर भटक रहे युवक के पैर की हड्डी का ऑपरेशन कर डॉ. अशोक सिंह ने उसे जीवनदान दिया। आयुष्मान योजना के तहत युवक का निशुल्क ऑपरेशन किया गया।
विज्ञापन

श्रावस्ती जनपद के वीरपुर रुस्तमपुर निवासी अजय (35) की दुर्घटना में पैर की हड्डी टूट गई थी। डॉक्टर ने अजय को पैर की हड्डी ऑपरेशन के माध्यम से ठीक होने की बात बताई। पैसे के अभाव में अजय दर-दर भटक रहा था।
इतना ही नहीं इलाज के लिए गोंडा, बहराइच व लखनऊ तक इलाज कराया लेकिन ऑपरेशन नहीं करा सके। नगर के गीता नर्सिंग होम में डॉ. अशोक सिंह से जब अजय की मुलाकात हुई तो डॉ. अशोक ने युवक का इलाज निशुल्क करने का निर्णय लिया।
विज्ञापन

छानबीन के दौरान पता चला कि अजय के नाम से आयुष्मान भारत योजना के तहत कार्ड भी बना है। डॉ. अशोक ने अजय का निशुल्क ऑपरेशन का एक बार फिर उसे अपने पैरों पर खड़ा कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें