फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: 35 हजार किसानों की फंस सकती है सम्मान निधि

Thu, 13 Jun 2024 11:07 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। इस माह में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 17वीं किस्त जारी होगी। ऐसे में सम्मान निधि की 17वीं किस्त से जिले के 35 हजार किसान वंचित हो सकते हैं। वजह इन किसानों का अभी तक ई केवाईसी नहीं हो पाया है। उपनिदेशक कृषि ने 20 जून तक शत प्रतिशत किसानों का ई केवाईसी कराने का निर्देश कर्मचारियों को दिया है। वहीं ई केवाईसी न होने के कारण 47450 किसानों को 16वीं किस्त का रुपया अटक गया है।
विज्ञापन

यदि निर्धारित समय पर ई केवाईसी नहीं हुई तो इन किसानों की सम्मान निधि रुक जाएगी। प्रधानमंत्री सम्मान निधि की अगली किस्त शीघ्र ही आने की संभावना जताई जा रही है। ऐसे में किसान सम्मान निधि का लाभ पाने के लिए भागदौड़ करने लगे हैं। कृषि विभाग में 266232 किसान पंजीकृत हैं। इनमें 231161 किसानों का ई केवाईसी पूरा हो गया है। 35071 किसानों का ई केवाईसी न होने से इनका सम्मान निधि की पैसा फंस सकता है।

47450 किसानों को नहीं मिली थी 16वीं किस्त
इसी साल मार्च 2024 में प्रधानमंत्री सम्मान निधि की 16वीं किस्त जारी की गई थी। तब ई केवाईसी न होने के कारण 47450 किसानों को 16वीं किस्त अटक गया है। सम्मान निधि का लाभ नहीं मिलने से किसान उदास हो गए थे। उपनिदेशक कृषि कार्यालय में सम्मान निधि के बारे में जानकारी लेने आए किसान मनोहर लाल व राम बुझारत ने बताया कि दो साल पहले उन्हें सम्मान निधि का पैसा मिलता है। इसके बाद तीन किस्त का पैसा उनके बैंक खाते में नहीं पहुंचा है। इसी तरह किसान छोटेलाल, छोटकऊ प्रसाद व त्रिलोकीनाथ ने बताया कि उन लोगों ने कई बार ई केवाईसी कराने के लिए आधार कार्ड व बैंक पासबुक जमा किया, फिर भी उन्हें 16वीं किस्त का लाभ नहीं मिला था।
विज्ञापन

-
शत प्रतिशत ई केवाईसी कराने का निर्देश
- कृषि विभाग में पंजीकृत शत प्रतिशत किसानों का ई केवाईसी कराने का निर्देश विभागीय कर्मचारियों को दिया गया था। कृषि विभाग के कर्मचारी गांवों में जाकर ई केवाईसी कर रहे हैं। 20 जून तक सभी किसानों का ई केवाईसी का कार्य पूरा हो गया है।
विज्ञापन

- नरेंद्र कुमार, उप निदेशक कृषि बलरामपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें