फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: बारकोड आधारित कैशलेस प्रपत्रों की बिक्री शुरू

Mon, 06 Jul 2026 11:13 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
फाेटो-19-बलरामपुर के तहसील परिसर में फीता काटकर बारकोड का शुभारंभ करते जिला जज व अन्य।-स्रोत: स
विज्ञापन
बलरामपुर। जिला मुख्यालय स्थित आपदा राहत समिति कार्यालय में अब बैनामा, वसीयतनामा समेत अन्य प्रपत्रों की बिक्री बारकोड आधारित कैशलेस व्यवस्था से होगी। सोमवार को जनपद न्यायाधीश उत्कर्ष चतुर्वेदी ने फीता काटकर समिति कार्यालय में और नई व्यवस्था का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

इस मौके पर उन्होंने कहा कि प्रपत्रों की बिक्री में बारकोड और कैशलेस प्रणाली लागू करना सराहनीय पहल है। इससे पूरी बिक्री प्रक्रिया पारदर्शी होने के साथ ही अनियमितताओं पर भी अंकुश लगेगा और आम लोगों को भी बेहतर एवं सुगम सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि न्यायिक व्यवस्था में डिजिटल तकनीक की भूमिका लगातार बढ़ रही है और इससे जवाबदेही भी सुनिश्चित होगी।
कार्यक्रम में न्यायिक अधिकारी प्रदीप मिश्रा, सुमित प्रेमी, अवधेश कुमार द्वितीय, राहुल सिंह, अनूप कुमार पांडे और यशपाल वर्मा ने भी अपने विचार रखे। आपदा राहत समिति के अध्यक्ष कमलेश्वर सिंह ने कहा कि समिति में हुए कथित घोटाले के मामले में प्राथमिकी दर्ज हो चुकी है और पुलिस जांच कर रही है। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।वहीं युवा बार संघ के अध्यक्ष मृगेंद्र उपाध्याय ने कहा कि समिति में आईडी वितरण और राहत कोष की सूची की समीक्षा कर अपात्र लोगों के नाम हटाए जाएंगे। इस अवसर पर अधिवक्ता गोमती प्रसाद त्रिपाठी, रविंद्र कुमार यादव, जिला बार संघ के अध्यक्ष मुर्तजा हुसैन, कलेक्ट्रेट बार संघ के महामंत्री अशोक मिश्र, राजेश कुमार मिश्र व मोहम्मद जमील आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें