बलरामपुर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भगवानपुर खादर का निरीक्षण करते सीएमओ डॉ. मुकेश कुमार रस्त
बलरामपुर। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मुकेश कुमार रस्तोगी ने बुधवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भगवानपुर खादर तथा रेहरा जंगल का निरीक्षण किया। सीएमओ के निरीक्षण में चिकित्सक व पांच स्वास्थ्य कर्मी बिना सूचना के गैरहाजिर मिले। सीएमओ ने सभी का वेतन रोकते हुए स्पष्टीकरण मांगा है। संतोषजनक जवाब न मिलने पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
सीएमओ ने सबसे पहले पीएचसी भगवानपुर खादर का निरीक्षण किया। अस्पताल में चिकित्सा अधिकारी डॉ. अनिल पटेल, फार्मासिस्ट रामपाल चौधरी, स्वीपर ओम प्रकाश, स्टाफ नर्स मीना गौड़ व लालमती यादव अनुपस्थित मिलीं। सीएमओ ने सभी का वेतन रोक दिया है। सीएमओ ने पचपेड़वा सीएचसी के अधीक्षक डॉ. विजय कुमार को निर्देश दिया कि किसी भी मरीज को बाहर की दवा और जांच न लिखी जाए, इसकी नियमित निगरानी करें। सीएचसी व पीएचसी पर सभी आवश्यक दवाएं और जांच की सुविधा यहां आने वाले मरीजों को मिलनी चाहिए। अगर किसी मरीज या तीमारदार से कोई धन उगाही की शिकायत मिलती है तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इस अवसर पर जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी अरविंद मिश्र भी मौजूद रहे।