बलरामपुर के चौक बाजार में दुकानदार को स्वकर के बारे में जानकारी देते राजस्व निरीक्षक हर्षित कु
बलरामपुर। नगर पालिका परिषद ने शहरी क्षेत्र के घरों, दुकानों व अन्य प्रतिष्ठानों पर स्वकर वसूली को लेकर डोर टू डोर आपत्तियों का निस्तारण करने की कवायद शुरू की है। इसके लिए पालिका की टीमें घरों व दुकानों पर पहुंच रही हैं।
नगर पालिका के राजस्व निरीक्षक हर्षित कुमार मिश्रा ने बुधवार को बताया की राजस्व वसूलीकर्ता अजय कुमार पांडे, रोहित देव त्रिपाठी, अजय कसेरा, वहीद व इरफान आदि कर्मचारियों की टीम बनाई गई है। टीम ने नगर के चौक बाजार, सब्जी मंडी, पुरैनिया तालाब व अस्पताल वार्ड में व्यावसायिक भवनों, घरों, दुकानों व प्राइवेट अस्पतालों पर पहुंचकर जानकारी ली। स्वकर प्रणाली के नए सर्किल रेट के संबंध में पालिका द्वारा पूर्व में भेजे गए नोटिस के बारे में जानकारी ली। साथ ही नोटिस के बाद भवन व अन्य प्रतिष्ठानों के स्वामियों द्वारा नोटिस की आपत्ति का निस्तारण भी किया गया।