बलरामपुर के बरदौलिया गांव में फुटबाल खेलते खिलाड़ी।-स्रोत: विभाग
बलरामपुर। हरैया सतघरवा ब्लाॅक के जग प्रसाद वर्मा शिक्षण संस्थान बरदौलिया में सोमवार काे ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता कराई गई। खिलाड़ियों ने विभिन्न खेलों में प्रतिभाग कर अपना दमखम दिखाया। विजयी प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र व पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
बीडीओ हरैया सतघरवा सुनील कुमार आर्य व क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी श्वेता सिंह ने खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। 100 मीटर दौड़ में सीनियर वर्ग से बालक वर्ग में सचिन मिश्र व बालिका वर्ग में स्मिता यादव ने प्रथम स्थान हासिल कर बाजी मारी। 200 मीटर दौड़ जूनियर वर्ग से बालक वर्ग में लवकुश व बालिका वर्ग में स्मिता यादव ने प्रथम स्थान हासिल किया। 50 मीटर दौड़ में सब जूनियर से बालक वर्ग में साबिर ने पहला स्थान प्राप्त किया। कबड्डी में जूनियर बालक वर्ग से अतुल राना व बालिका वर्ग में काजल मिश्रा की टीम ने जीत दर्ज की। वाॅलीबॉल में सब जूनियर बालक वर्ग से निखिल मिश्र व बालिका वर्ग से लवि गुप्ता की टीम विजेता बनी। वाॅलीबॉल में जूनियर बालक वर्ग से मुकीम एवं बालिका वर्ग से मीनाक्षी मिश्रा की टीम विजेता बनी। खेल प्रतियोगिता के आयोजन में पीआरडी (प्रांतीय रक्षक दल) के ब्लॉक कमांडर धर्मानंद मिश्र, पीआरडी आरजू तिवारी व रामशंकर पांडेय आदि का सराहनीय योगदान रहा।