फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: घर में घुसकर लूट और मारपीट, दो पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। कोतवाली देहात क्षेत्र के ग्राम नारायनपुर (महादेव त्रिलोकपुर) में बुधवार देर रात घर में घुसकर मारपीट और लूटपाट की वारदात सामने आई है। मामले में एक आरोपी को मौके से मोहल्ले के लोगों ने पकड़ लिया, वहीं दूसरा फरार हो गया। पीड़ित धर्मेंद्र यादव निवासी ग्राम जेठुपुर थाना कैलिया जनपद जालौन ने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

बताया कि शहर में किराये के मकान में रहकर व्यवसाय करता है। बुधवार की रात लगभग 11 बजे खाना खाकर परिवार के साथ सो गया था। रात करीब 2:30 बजे अचानक आवाज सुनाई दी। दरवाजा खोलकर देखने पर एक व्यक्ति घर में घुसा मिला। विरोध करने पर उसने पिटाई की और पैंट की जेब में रखा पर्स निकाल लिया, जिसमें 8,500 रुपये रखे थे। इसके बाद आरोपी भागने लगा तो मोहल्ले के लोगों ने उसको पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम राजवीर उर्फ गोलू पुत्र धनराज निवासी ग्राम खरदौसी थाना श्रीदत्तगंज बताया।
वहीं उसका दूसरा साथी भाग निकला, जिसकी पहचान शेखर उर्फ राम यादव उर्फ हगनु निवासी ग्राम महेशभारी थाना कोतवाली नगर के रूप में हुई है। मारपीट में घायल आरोपी को पुलिस अभिरक्षा में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। प्रभारी निरीक्षक गिरिजेश तिवारी ने बताया कि मामले की कार्रवाई की जा रही है। फरार आरोपी की तलाश की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें