बलरामपुर। प्रयागराज में कुंभ मेले के लिए रोडवेज बसों को तैयार करने में जुट गया है। जिले से बीस बसों को कुंभ मेले में लगाया जाना है, इसके लिए बसों को भगवा रंग में रंगा जा रहा है। साथ ही बसों की अन्य सुविधाओं का आकलन करके उसे अपडेट किया जा रहा है, ताकि तीर्थयात्रियों को कोई परेशानी न हो।
एआरएम गोपीनाथ दीक्षित ने बताया कि रोडवेज बसों की व्यवस्था को प्रभावी बनाने के लिए एलईडी लगाई गई है। इसके माध्यम से कुंभ मेले से जुड़ी जानकारी व बसों के आगमन व प्रस्थान को लेकर भी जानकारी अपडेट की जा रही है। बताया कि सिरसिया रूट पर पहले बस चलती थी लेकिन, बाद में बंद कर दी गई थी। स्थानीय लोगों की मांग पर एक बार फिर से इसका संचालन शुरू कर दिया गया है, ताकि यात्रियों को कोई दिक्कत न हो।