फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: ढाई करोड़ से जर्जर सड़कों की होगी मरम्मत

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। ग्रामीणों को बेहतर आवागमन की सुविधा मुहैया कराने के लिए विभाग ने कवायद शुरू कर दी है। 14 जर्जर सड़कों की मरम्मत के लिए टेंडर का प्रकाशन कराया गया है। शीघ्र ही करीब ढाई करोड़ की लागत से सड़कों का मरम्मत का कार्य शुरू हो जाएगा। इससे 80 हजार लोगों का आवागमन सुगम होगा।
विज्ञापन

गैसड़ी व तुलसीपुर विधान सभा क्षेत्र के भगवानपुर, उतरौला-पचपेड़वा चंदनपुर से खाकाडीह संपर्क मार्ग, बिचलाडीह संपर्क मार्ग, कुशमहरा होते हुए सिद्धापुरवा संपर्क मार्ग, गौरा बगनहा संपर्क मार्ग, महदेइया संपर्क मार्ग, नेवलगढ़ संपर्क मार्ग व गुलरिहा सहित कुल 14 सड़कों का मरम्मत कराया जाना है। इन सड़कों के मरम्मत पर करीब ढाई करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। सड़कों के मरम्मत होने के बाद ग्रामीणों का आवागमन सुगम होगा।
इस संबंध में अधिशासी अभियंता प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग इं. कुमार शैलेंद्र ने बताया कि सड़कों के मरम्मत के लिए निविदा का प्रकाशन करा दिया गया है। शीघ्र ही सड़कों का मरम्मत कार्य शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें