फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीजल से रोज 27 हजार बचा रहा रोडवेज

विज्ञापन
फोटो-13-बलरामपुर के पहवारा में प्राइवेट पेट्रोल पंप से डीजल भरवाते रोडवेज बस चालक।-संवाद - फोटो : BALRAMPUR
विज्ञापन
बलरामपुर। पेट्रोलियम पदार्थों की महंगाई का असर अब आम लोगों के साथ-साथ सरकारी विभागों पर भी पड़ने लगा है। उत्तर प्रदेश राज्य परिवहन निगम की बसें प्राइवेट पेट्रोल पंप पर डीजल भरवा रही हैं। कारण यह है कि निगम के खुद के पेट्रोल पंप पर डीजल करीब 6 रुपये महंगा मिल रहा है।
विज्ञापन

यूपीएसआरटीसी बलरामपुर डिपो के बेड़े में कुल 72 बसें प्रतिनिधि विभिन्न मार्गों पर संचालित की जा रही है। इन बसों में प्रतिदिन करीब 4500 लीटर डीजल की औसतन खपत है। बलरामपुर डिपो में निगम का अपना पेट्रोल पंप हैं। डिपो की सारी बसें बहराइच रोड पर स्थित एक प्राइवेट पेट्रोल पंप से डीजल लेकर मार्गों पर जा रही है। पता चला है कि डिपो के पेट्रोल पंप पर डीजल प्रति लीटर करीब 92 रुपये में मिल रहा है। बाहर इसकी कीमत 86 रुपये है, यानि कि सरकारी पेट्रोल पंप पर डीजल औसतन 6 रुपये प्रतिलीटर महंगा मिल रहा है।
निगम के अधिकारी प्रतिलीटर डीजल की खपत में करीब 27 हजार रुपये बचा रहे हैं। महीने में करीब 8 लाख 10 हजार रुपये की बचत की जा रही है। बताया जा रहा है कि डीजल से जो पैसों की बचत हो रही है उसे अन्य विभागीय कार्यों में खर्च किया जा रहा है। सुबह से शाम तक डिपो की बसों को पेट्रोल पंप पर तेल भरवाते हुए देखा जा रहा है।
विज्ञापन

थोक में महंगा है डीजल
सरकार ने थोक में डीजल की सरकारी खपत में कीमत बढ़ा दी है। प्राइवेट पेट्रोल पंप पर सस्ता डीजल मिल रहा है। यही कारण है कि निगम की बसों में प्राइवेट पेट्रोल पंप से डीजल भरवाया जा रहा है। वीरेंद्र कुमार वर्मा, एआरएम बलरामपुर डिपो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें