फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: मनकापुर व फक्कड़दास चौराहे पर सड़क सुरक्षा के होंगे कार्य

Mon, 19 Oct 2026 10:43 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
चौराहे पर सड़क सुरक्षा के होंगे कार्य
विज्ञापन
उतरौला। सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने व लोगों को नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए फक्कड़दास व मनकापुर चौराहा पर सुरक्षा के कार्य कराए जाएंगे। सड़क सुरक्षा कार्यों के लिए शासन स्तर से 10.98 लाख रुपये का बजट स्वीकृत किया गया है। प्रथम किस्त के रूप में 5.48 लाख रुपये मिलने के बाद जल्द ही कार्य शुरू होंगे।
विज्ञापन

जिले में जीरो फैटेलिटी डिस्ट्रिक्ट योजना के तहत सड़क सुरक्षा के कार्य कराए जा रहे हैं। उतरौला में राज्य हाईवे 26 पर स्थित मुख्य चौराहे पर यातायात संकेतकों को बढ़ाने के साथ सड़क सुरक्षा के अन्य कार्य किए जाएंगे। शहर के फक्कड़दास व मनकापुर चौराहा भीड़भाड़ वाला क्षेत्र है। कई जनपदों के लोग इसी मार्ग से गुजरते हैं।
ऐसे में इन चौराहों पर सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए जाएंगे। दोनों चौराहों पर सड़क सुरक्षा के उपाय होने से वाहन चालकों को यातायात व्यवस्था के प्रति जागरूक करने में मदद मिलेगी। साथ ही दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए भी कदम उठाए जा सकेंगे। एआरटीओ बृजेश ने बताया कि सुरक्षा संबंधी कार्य जल्द शुरू होंगे। जीरो फैटेलिटी डिस्ट्रिक्ट योजना के तहत सड़क सुरक्षा के कार्य कराकर दुर्घटनाओं की आशंका को कम करना और राहगीरों के लिए आवागमन को सुरक्षित बनाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें