फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में 241 करोड़ की लागत से निर्मित 93 परियोजनाओं का हुआ लोकार्पण

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। मंगलवार के दिन जिले के लोगों को सड़कों व पुलों की बड़ी सौगात मिली है। सूबे के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने वर्चुअल रूप से 241 करोड़ की लागत से निर्मित 93 परियोजनाओं का लोकार्पण किया है। साथ ही 142 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली 137 परियोजनाओं का शिलान्यास भी किया गया है।
विज्ञापन

जिला पंचायत सभागार में आयोजित लोकार्पण एवं शिलान्यास कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्यमंत्री पल्टूराम ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार की मदद से जिले में विकास के नए आयाम स्थापित हो रहे हैं। बलरामपुर जिले का पिछड़ापन दूर हो रहा है। जिला विकास की नई ऊंचाई को छू रहा है। प्रदेश सरकार ने पूरे प्रदेश में सड़कों व एक्सप्रेस-वे का जाल बिछा दिया है। हर गांव को सड़क से जोड़ा जा रहा है। कार्यक्रम में 241 करोड़ की लागत से निर्मित 217 किलोमीटर लंबी सड़क, 24 पुल तथा एक भवन सहित कुल 93 परियोजनाओं का लोकार्पण उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या ने वर्चुअल रूप से किया।
यहीं पर 142 करोड़ की लागत से आगामी दिनों में बनने वाली 137 परियोजनाओं का शिलान्यास भी किया गया। तुलसीपुर विधायक कैलाश नाथ शुक्ल ने कार्यक्रम में लोगों के साथ उप मुख्यमंत्री का वर्चुअल संवाद सुना। इस अवसर पर गैसड़ी विधायक प्रतिनिधि अजीज, एई पीडब्लूडी शैलेश ठाकुर, प्रदीप कुमार शर्मा, सुनील कुमार श्रीवास्तव व जमाल अहमद सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें