फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिजवान जहीर की चार करोड़ की संपत्ति कुर्क

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। हत्या की साजिश तथा गैंगेस्टर एक्ट के मुकदमे में जेल में बंद पूर्व सांसद रिजवान जहीर की मुश्किलें बढ़ गईं हैं। गैंगेस्टर एक्ट के तहत प्रशासन ने उसकी कोठी, जमीन व तीन बैंक खाते जब्त कर लिए हैं। प्रशासन ने तुलसीपुर में डुग्गी-मुनादी कराकर जब्ती की कार्रवाई की है। जब्त की गई कुल संपत्ति की कीमत करीब चार करोड़ रुपये बताई जा रही है।
विज्ञापन

विदित हो कि तुलसीपुर नगर के पूर्व चेयरमैन फिरोज अहमद पप्पू की हत्या की साजिश में पूर्व सांसद रिजवान जहीर, अपनी बेटी जेबा रिजवान तथा दामाद रमीज के साथ जेल में बंद हैं। प्रशासन ने बीते दिनों पूर्व सांसद के खिलाफ गैंगेस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की थी। इसी के तहत डीएम श्रुति के आदेश पर गुरुवार को तुलसीपुर एसडीएम मंगलेश दुबे ने सीओ प्रभात कुमार व भारी फोर्स के साथ पूर्व सांसद की शीतलापुर गांव स्थित कोठी पर पहुंचकर कुर्की की कार्रवाई की।
एसडीएम मंगलेश दुबे ने बताया कि पूर्व सांसद की पत्नी सैय्यदा हुमा फातिमा के नाम गाटा संख्या 298 पर स्थित कोठी को जब्त कर लिया गया है। कोठी के प्रत्येक कमरे की वीडियोग्राफी कराई गई है। कोठी की कीमत करीब डेढ़ करोड़ रुपये है। इसके अलावा एक प्लाट भी जब्त किया गया है। पूर्व सांसद के भारतीय स्टेट बैंक, पंजाब नेशनल बैंक तथा प्रथमा सर्व यूपी ग्रामीण बैंक के तीन खाते भी जब्त किये गए हैं। जब्त की गई सभी संपत्तियों व बैंक खातों की कीमत करीब चार करोड़ रुपये है। पूर्व सांसद के आवास की पैमाइश भी की गई है।
विज्ञापन

पूर्व सांसद के खिलाफ हुई कुर्की की कार्रवाई क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है। उसके घर के सामानों की सूची बनाई गई है। एसडीएम ने बताया कि पूर्व सांसद रिजवान जहीर का नाम प्रदेश के टॉपटेन गैंगेस्टर की सूची में है। उसकी जमीनों की पड़ताल की जाएगी। अगर कहीं अवैध कब्जा मिला तो उस पर बुलडोजर भी चलाया जाएगा। पूर्व सांसद के छोटे भाई सलमान जहीर का कहना है कि प्रशासन ने हमें कुर्की की कोई सूचना नहीं दी थी। ये कार्रवाई राजनीतिक द्वेष के कारण की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें