फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संतों की पुण्यतिथि मनाई

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। भवनियापुर गांव स्थित आदि शक्ति मां पाटेश्वरी पब्लिक स्कूल में नाथ संप्रदाय के महंत दिग्विजय नाथ योगी की 50वीं तथा राष्ट्र संत महंत अवैद्यनाथ योगी की पांचवीं पुण्यतिथि पर संतों ने लोगों को जल संरक्षण का संकल्प दिलाया। इस अवसर पर ‘जल है तो कल है’ विषय पर गोष्ठी आयोजित की गई। इसकी अध्यक्षता शक्तिपीठ देवीपाटन के महंत मिथिलेश नाथ योगी ने की।
विज्ञापन

गोष्ठी में नैमिषारण्य तीर्थ के अध्यक्ष स्वामी विद्या चैतन्य ने कहा कि धरती पर मौजूद कुल जल का केवल तीन फीसदी जल ही पीने योग्य है। शेष 97 प्रतिशत पानी समुद्री व अन्य जल होने के कारण उपयोगी नहीं है। इन्होंने कार्यक्रम में मौजूद बच्चों व अन्य लोगों से जल संरक्षण करने का संकल्प दिलाया।
तुलसीपुर विधायक कैलाशनाथ शुक्ल सहित अन्य लोगों ने ब्रह्मलीन दोनों महंतों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। इस मौके पर बनारसी लाल मोदनवाल, अरुण गुप्ता, वकील पांडेय, आरके वर्मा, अरविंद त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें