बलरामपुर। संविधान दिवस के अवसर पर शुक्रवार को जिले भर में शपथ ग्रहण समारोह के कार्यक्रमों की धूम रही। सभी लोगों ने संविधान के अनुरुप कार्य करने का संकल्प लिया। सरकारी दफ्तरों व स्कूलों में शपथ ग्रहण समारोह कराए गए।
सभी लोगों ने संविधान के अनुरूप कार्य करने की शपथ ली। कलेक्ट्रेट व विकास भवन के साथ जिले के सभी सरकारी व गैर सरकारी संस्थानों में संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हे नमन किया गया।
कलेक्ट्रेट सभागार में अपर एसडीएम ओमप्रकाश ने अफसरों व कर्मियों को संविधान की प्रस्तावना, राष्ट्र की एकता, अखंडता सुनिश्चित करने और बंधुता बढ़ाने की शपथ दिलाई। संविधान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए अपर एसडीएम ने कहा कि हमारे देश का संविधान एक ऐसी कड़ी है जो हर भारतवासी को एक साथ पिरोती है।
संविधान देश के हर नागरिक को एक समान अधिकार देता है। एक साथ सामान्य नियमों में बांधता है। इस अवसर पर मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी विनोद कुमार पांडेय, भू-लेख अधिकारी राजेश कुमार श्रीवास्तव, डॉ. कपिल मदान व आपदा सलाहकार सचिन मदान आदि मौजूद रहे।
एसपी हेमंत कुटियाल ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पुलिस अफसरों व कर्मियों को संविधान के प्रमुख अंश को पढ़कर सुनाया। एसपी ने अफसरों व कर्मियों को सत्य, निष्ठा व प्रतिज्ञा की शपथ दिलाई। सूचना विभाग की तरफ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के भाषण का सजीव प्रसारण द कलेक्ट्रेट एसोसिएशन बार संघ कार्यालय पर दिखाया गया।
बीएसए डॉ. रामचंद्र ने दफ्तर में अपने अधीनस्थों के संविधान के अनुरूप कार्य करने की शपथ दिलाई। इस अवसर पर डीसी निरंकार पांडेय, एनके सिंह, फिरोज अहमद, आभा त्रिपाठी, मोहित देव त्रिपाठी, संजय कुमार श्रीवास्तव व आशुतोष मिश्र आदि कर्मचारियों ने संविधान के अनुरुप कार्य करने की शपथ ली।
एक्सईएन जलनिगम मनोज कुमार सिंह, सीएमओ डॉ. सुशील कुमार, डीआईओएस गोविन्द राम, अपर मुख्य अधिकारी राजेश कुमार मालवीय, उपायुक्त उद्योग राजश कुमार पांडेय सहित जिले के तीनों तहसीलों के एसडीएम, सीओ व सभी ब्लॉकों के दफ्तरों में संविधान दिवस के अवसर पर अधीनस्थों को शपथ दिलाई गई। संविधान दिवस पर वात्सल्य ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूट में चित्रकला व भाषण प्रतियोगिता हुआ।
भाषण प्रतियोगिता में उन्नति त्रिपाठी प्रथम, अरिहंत शुक्ला द्वितीय, आरूष शर्मा तृतीय तथा सृष्टि ने सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया। इस दौरान बच्चों ने संविधान की प्रस्तावना की शपथ भी ली। विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. आशुतोष प्रसाद शुक्ला ने बच्चों को उनके कार्य के लिए प्रोत्साहित करते हुए शुभकामनाएं।
इस अवसर पर विद्यालय की कोऑर्डिनेटर दिव्या गिरी, आकांक्षा चौहान, उपासना सिंह, नेहा वर्मा, शिखा सिंह, रजनी तिवारी, प्रिया तिवारी, नीलम सिंह, सिद्धि मिश्रा व संध्या गुप्ता आदि मौजूद रही। पॉयनियर पब्लिक स्कूल एण्ड कॉलेज में राष्ट्रीय संविधान दिवस मनाया गया।
विद्यालय के प्रबन्ध निदेशक डा. एमपी तिवारी ने डॉ. भीमराव आंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण करके कार्यक्रम की शुरुआत की। इस दौरान कला, पोस्टर तथा भाषण प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। कला प्रतियोगिता में प्राइमरी ग्रुप के सांझ श्रीवास्तव, अनन्या श्रीवास्तव, गौरी शुक्ला एवं नित्या शुक्ला ने बाजी मारी। पोस्टर प्रतियोगिता में फरहत फातिमा, सांझ श्रीवास्तव व अनन्या श्रीवास्तव ने पुरस्कार जीता।