फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रम विभाग से 22 श्रमिकों के परिजनों हुए लाभान्वित

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। मिशन शक्ति अभियान के तहत कलेक्ट्रेट सभागार में बीते दिन श्रम विभाग में पंजीकृत श्रमिकों के 22 बच्चों, बेटियों व प्रसूताओं को स्वीकृति पत्र बांटा गया है। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर मिशन शक्ति कार्यक्रम करके बच्चों व बेटियों को लाभ दिया गया है। श्रमिकों के बेटियों की शादी अनुदान के साथ प्रसूताओं को मातृत्व शिशु हित के रुप में लाभ मिला है।
विज्ञापन

श्रम प्रवर्तन अधिकारी उतरौला भूपेंद्र मिश्र ने कहा कि सरकार की तरफ से विभाग में पंजीकृत श्रमिकों के बच्चों व बेटियों की मदद की जा रही है। 11 महिला निर्माण श्रमिकों को मातृत्व शिशु हित लाभ दिया गया है।
11 श्रमिकों के बेटियों को विवाह सहायता योजना से लाभान्वित किया गया है। मुन्नी देवी को पुत्री विवाह के लिए 55 हजार रुपये, पूनम गुप्ता, गोल्डी सिंह, संजू मिश्रा व मैमुनिशा को चिकित्सकीय लाभ के लिए प्रति लाभार्थी को तीन-तीन हजार रुपये दिए गए है।
विज्ञापन

ममता को मातृत्व शिशु हित लाभ के रूप में 46875 रुपये सरकार की तरफ से दिया गया है। अंजली को मातृत्व शिशु हित लाभ के लिए 51875 रुपये की धनराशि प्रदेश सरकार की तरफ से दी गई है। श्रम विभाग में पंजीकरण कराने वाले सभी श्रमिकों को सरकार की तरफ से इसी तरह से योजनाओं का लाभ दिलाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें