फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: नवोदय में प्रवेश के लिए 27 तक होगा पंजीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा छह में प्रवेश के लिए रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि अब 27 अगस्त 2025 तक बढ़ा दी गई है। पहले यह तिथि 29 जुलाई तय थी। तिथि बढ़ने से जिले के अभिभावकों और विद्यार्थियों को आवेदन करने का एक और मौका मिल गया है।
विज्ञापन

जवाहर नवोदय विद्यालय बलरामपुर की प्राचार्य गीता मिश्रा ने बताया कि नवोदय विद्यालय समिति ने जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा 2025 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि एक बार फिर बढ़ाई है। अभिभावक आधिकारिक वेबसाइट cbseitms.rcil.gov.in/nvs या navodaya.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि आवेदन करने के लिए बच्चे का मूल निवास प्रमाणपत्र उसी जिले का होना जरूरी है, जिस जिले के लिए वह आवेदन कर रहा है।
साथ ही कक्षा तीन, चार और पांच की पढ़ाई सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त या सरकारी मान्यता प्राप्त विद्यालय से की होनी चाहिए। आवेदक का जन्म एक मई 2014 से 31 जुलाई 2016 के बीच होना अनिवार्य है। प्राचार्य ने कहा कि इच्छुक अभिभावक तिथि बढ़ने का लाभ उठाएं और समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें। क्योंकि यह मौका हर छात्र को केवल एक बार मिलता है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें