फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: ई-केवाईसी के नाम पर की वसूली, कर्मचारी हटा

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। कृषि भवन में बुधवार को किसान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान ई-केवाईसी के नाम पर 150 रुपये की वसूली किए जाने की शिकायत पर तत्काल प्राइवेट कर्मचारी को हटा दिया गया। किसानों ने बाढ़ के कारण खेतों में जलभराव होने, बिजली कटौती, छुट्टा मवेशी, गोशालाओं की अव्यवस्था तथा चीनी मिल से बकाया भुगतान कराए जाने का मुद्दा उठाया। कृषि उप निदेशक नरेंद्र कुमार ने किसानों की शिकायतें सुनकर उनके निस्तारण का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

किसान नेता बृजेश विश्वकर्मा ने शिकायत की कि विशुनापुर गोशाला में पंजीकृत मवेशी बाहर घूम रहे हैं। मवेशियों के दाना-चारा के लिए आने वाले बजट का बंदरबांट किया जाता है। मौके पर मौजूद पशुपालन विभाग के वेटनरी अधिकारी सुनील कुमार ने भी स्वीकार किया कि निरीक्षण के दौरान गोशाला में केवल 25 मवेशी ही मौजूद मिले। अन्य मवेशियों के बाहर चराने के लिए ले जाने की बात कही गई। इस पर अन्य किसानों ने छुट्टा मवेशियों की समस्या से निजात दिलाने की मांग उठाई।
किसान सुधाकर विश्वकर्मा ने शिकायत की कि कृषि भवन के अंदर मौजूद एक व्यक्ति ने ई-केवाईसी कराने के लिए 150 रुपये की वसूली की है, इस पर कृषि उप निदेशक ने तत्काल उसे बुलाकर हटाने का निर्देश दिया। धुसाह निवासी झगरू प्रकाश सोनकर ने पशुओं का टीकाकरण न किए जाने की शिकायत की। सत्यराम यादव ने बजाज चीनी मिल से बकाया गन्ना मूल्य भुगतान कराए जाने की मांग की। कृष्ण कुमार ने सार्वजनिक स्थान पर मिट्टी डंप किए जाने की शिकायत की। हामिद शाह ने बिजली कटौती की शिकायत की। कृषि उप निदेशक ने सभी शिकायताें के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों से वार्ता कर निस्तारण कराने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर जिला कृषि अधिकारी पीसी विश्वकर्मा, अमरेश मणि तिवारी, संतोष कुमार दूबे, अशोक कुमार पांडेय, जय प्रकाश ओझा, अविनाश सिंह व रीतेश कुमार सिंह सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें